फोटो 01: योग करवाती योग सहायिका अशोक कुमारी। स्रोत: विभाग
नांगल चौधरी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए शुक्रवार को अनाज मंडी में योग की पायलट रिहर्सल हुई। खंड स्तरीय कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने के लिए आयोजित इस रिहर्सल में गांवों से आए योगाभ्यासियों, छात्र-छात्राओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने भारी संख्या में भाग लिया। इसी अनाज मंडी प्रांगण में आयोजित होने वाले आगामी मुख्य समारोह में फरीदाबाद एनआईटी के विधायक सतीश कुमार फागना मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत करेंगे। संवाद