फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हजारों लोगों ने नम आंखों से दी शहीद करण सिंह को अंतिम विदाई

विज्ञापन
सुंदरह में शहीद करण सिंह को अंतिम सलामी देती हिसार कैंट से आई हुई सिख रेजीमेंट की जवानों की टुकड़? - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना। 16 कुमाऊ रेजिमेंट में तैनात सेना के जवान उपमंडल के गांव सुंदरह निवासी करण सिंह यादव पुत्र प्रदीप कुमार की बीते 23 सितंबर को कमांडो ट्रेनिंग के दौरान पानी में डूबने से मौत हो गई। रविवार ग्रामीणों एवं आसपास के हजारों लोगों ने जवान को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नम आंखों से विदाई दी।
विज्ञापन

कुमाऊ यूनिट से आए नायब सूबेदार केवलानंद कांडपाल ने बताया कि करण सिंह यादव कमांडो का कोर्स कर रहे थे। 23 सितंबर को करीब 3 बजे ट्रेनिंग के दौरान पानी में छलांग लगाते समय डूबने से उनकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलने ही परिवार में मातम छा गया। रविवार को जवान करण सिंह यादव को सेना की टुकड़ी ने शस्त्र सलामी देकर अंतिम विदाई दी। राजकीय सम्मान के साथ गांव के ही श्मशान घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई।
इस मौके पर प्रशासन, राजनीति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने पहुंचकर शहीद को नम आंखों से अंतिम विदाई दी। जवान की झलक पाने के लिए हजारों की संख्या में आसपास के क्षेत्रों के लोग खड़े थे। प्रशासन की ओर से कनीना एसडीएम सुरेंद्र सिंह, सदर थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मप्रकाश ने जवान को पुष्प चक्र अर्पित कर सलामी दी। जवान के निधन पर पूर्व विधायक अनीता यादव, पूर्व विधायक राव बहादुर सिंह, अटेली विधायक सीताराम यादव के पुत्र प्रवीण कुमार, नगर पालिका प्रधान सतीश जैलदार, रोशन लाल मुंडिया खेड़ा, मोहित इसराना, सत्यवीर झूकिया, ठाकुर अतरलाल, समाजसेवी रविंद्र गागडवास, संदीप बचानी, अशोक नावदी, दयाराम प्रधान, रिटायर्ड सूबेदार मुन्नीलाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

-
जवान के सम्मान में निकाली तिरंगा यात्रा
इससे पहले गांव के सैकड़ों युवाओं ने जवान करण सिंह यादव के सम्मान में कनीना से गांव तक बाइक से तिरंगा यात्रा निकाली। बाइक रैली में गांव और आसपास के सैकड़ों की संख्या में युवा कनीना स्थित अटेली टी पॉइंट पर एकत्रित थे। सभी युवा शहीद का पार्थिव शरीर ले जाने वाले सेना के वाहन के साथ रैली के रूप में चलते हुए गांव तक पहुंचे। हिसार कैंट से आई हुई सिख रेजीमेंट की टुकड़ी ने जवान को शस्त्र सलामी दी।
-
2017 में हुए थे सेना में भर्ती
जवान करण सिंह यादव (23) 2017 में सेना में भर्ती हुए थे। वर्तमान में बेलगांव महाराष्ट्र में कमांडो ट्रेनिंग ले रहे थे। करण सिंह यादव के पिता प्रदीप कुमार ने बताया कि करण सिंह बीआरओ दादरी सेंटर से भर्ती हुए थे। 2020 में उनकी शादी हुई थी। अभी उसके कोई संतान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें