फोटो संख्या:74-हकेंवि में कॉमफिस्टा के समापन सत्र में विद्यार्थियों को पुरस्कृत करतीं समकुलपति
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय (हकेंवि) के वाणिज्य विभाग में दो दिवसीय कॉमफिस्टा 2.0 कार्यक्रम का समापन किया गया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने दो दिवसीय आयोजन के लिए बधाई दी। समकुलपति प्रो. सुषमा यादव ने समापन सत्र में विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। अपने संबोधन में प्रो. सुषमा यादव ने कहा कि इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में मददगार होते हैं।
कार्यक्रम के निदेशक एवं वाणिज्य विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. राजेंद्र प्रसाद मीना ने बताया कि आयोजन के दौरान पैनल डिसकशन का आयोजन किया गया। इसमें प्रो. पवन कुमार शर्मा, प्रो. प्रमोद कुमार, प्रो. पायल कंवर चंदेल, प्रो. राजीव कुमार और प्रो. अभिरंजन ने वैश्विक सहभागिता में युवा वर्ग की भूमिका पर अपने विचार साझा किए।