फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर होगा : आरती राव

Sat, 28 Sep 2024 12:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो- 14जनसभा को संबो​धित करती भाजपा प्रत्याशी आरती राव। स्त्रोत-प्रवक्ता
विज्ञापन
मंडी अटेली। क्षेत्र की जनता ने सेवा करने का अवसर दिया तो गांवों का विकास शहरों की तर्ज पर किया जाएगा। कस्बा और शहरों का विकास दिल्ली व चंडीगढ़ की तर्ज पर किया जाएगा। उपरोक्त बातें अटेली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी आरती राव ने अपने विधानसभा क्षेत्र के गांव हरसुख की ढाणी, गोद की ढाणी, गुजरवास, कटकई, मोहनपुर, सिलारपुर, दुलोठ जाट, अटाली व अटाली की ढाणी में लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कृषि प्रधान देश का अन्नदाता किसान गांवों में रहता है। किसान खुशहाल होगा तो देश खुशहाल होगा। गांवों में पहुंचने पर ग्रामीणों ने भारी उत्साह व गाजे-बाजे के साथ आरती का स्वागत कर फूल माला व पगड़ी पहनाई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी के नेताओं ने अपने चुनाव प्रचार के दौरान कहना शुरू कर दिया है कि अगर वे सत्ता में आए तो रोजगार सहित हर क्षेत्र में अपने हिसाब से काम करेंगे, जबकि भाजपा के 10 वर्षों के शासनकाल में योग्यता के आधार पर रोजगार दिया गया, जिसका सबसे अधिक लाभ दक्षिणी हरियाणा के युवाओं को हुआ। इस मौके पर राजेंद्र चेयरमैन, अटेली भाजपा मंडल प्रधान कृष्ण कुमार, भाजपा मंडल प्रधान अशोक, संजय सरपंच सिलारपुर, वीर सिंह सरपंच मोहनपुर, दलीप सरपंच बोहड़ी, विक्रम सरपंच बोहड़ी, रामकिशन पूर्व सरपंच गुजरवास सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें