फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिनकी किसी सीएम से नहीं बनी, वे विकास कहां से कराएंगे : डॉ. अभय

विज्ञापन
फोटो 20 आयोजित नववर्ष मिलन एवं सम्मान समारोह
विज्ञापन
नारनौल। नांगल चौधरी से पूर्व भाजपा विधायक डॉ. अभय सिंह यादव और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह की तल्खी खुलकर सामने आने लगी है। डॉ. अभय यादव ने इशारों-इशारों में बिना नाम लिए राव इंद्रजीत सिंह पर निशाना साधते हुए कहा है कि जिनकी कभी किसी मुख्यमंत्री के साथ नहीं बनी वे अपने क्षेत्र में विकास कहां से कराएंगे।
विज्ञापन

डॉ. अभय रविवार को नांगल चौधरी के भुंगारका गांव में आयोजित नववर्ष मिलन समारोह में बोल रहे थे। बोले-कुछ नेता उन्हें मंच से गद्दार कहते हैं लेकिन जिन्होंने 50 साल तक काम नहीं करवाया उन नेताओं को आप क्या कहेंगे? कहा, उनके समर्थक कहते हैं कि हमारा नेता पांच बार सांसद, तीन बार विधायक रह चुका है लेकिन यह तो बताओ आपके नेता ने इतने साल में काम क्या करवाया है?

तंज कसते हुए कहा, कुछ लोग सीएम बनने के सपने देखते हैं लेकिन यह भूल जाते हैं कि मुख्यमंत्री हमेशा हाईकमान बनाता है। वे अपने विधायक दल की बैठक में फैसले के खिलाफत करते हैं। एक युवक सोशल मीडिया पर एक हाउस का नाम लेकर लिखता है कि यह तो नेताओं की नर्सरी है। उनकी हार पर कहा गया कि हम जीत गए और वह हार गया। बोले-उनके परिवार में ऐसा एक व्यक्ति बता दो जो चुनाव लड़ा हो और हारा न हो।
विज्ञापन

पार्टी प्रत्याशियों को हराने का किया प्रयास
डॉ. अभय सिंह यादव ने आरोप लगाया कि जो लोग प्रदेश में भाजपा की हवा बनाने की बात कहते हैं उन्होंने पार्टी उम्मीदवारों को हराने का प्रयास किया। कहा, एक विधानसभा को बचाने के चक्कर में महेंद्रगढ़, नारनौल और नांगल चौधरी विधानसभाओं काे दांव पर लगा दिया। बोले, हवा पार्टी और भाजपा के विकास कार्यों से बनी थी। बता दें स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव और केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह कई बार भाजपा की जीत में दक्षिण हरियाणा से हवा बनाने की मंच से बात कह चुके हैं।
डॉक्टर-स्टाफ की नियुक्ति के लिए छह माह का अल्टीमेटम
डॉ. अभय यादव ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार है और अटेली विधानसभा की विधायक आरती सिंह राव स्वास्थ्य मंत्री हैं। इसके बावजूद कोरियावास मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद भी मरीजों को रोहतक व जयपुर रेफर किया जा रहा है। चेतावनी दी कि अगर छह माह में मेडिकल कॉलेज को डॉक्टर व स्टाफ नहीं मिला तो वे हजारों लोगों के साथ सड़क पर उतरकर प्रदर्शन करेंगे।
राव इंद्रजीत ने महेंद्रगढ़ को बताया था पिछड़ा
अभी कुछ दिन पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री राव इंद्रजीत सिंह भी भुंगारका पहुंचे थे। उन्होंने डॉ. अभय का नाम लिए बिना कहा था कि साल 2014 से पहले महेंद्रगढ़ जिला पिछड़ा कहा जाता था। सड़कें टूटी थीं लेकिन अब विकास हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें