फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस की लापरवाही से नाराज लोगों ने हाईवे किया जाम, एसपी के आश्वासन पर खोला

विज्ञापन
महावीर चौक पर जाम लगा रहे लोगों को समझाते पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
नांगल चौधरी थाना क्षेत्र में मिले विवाहिता के शव का पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने परिजनों को सौंप दिया है। इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में अगवा करने, हत्या और गैंगरेप की धाराओं को जोड़ लिया है। पीड़ित व गांव वाले पुलिस कार्रवाई से नाराज होने पर महावीर चौक पर दोपहर करीब सवा 12 बजे जाम लगा दिया। मौके पर एसपी दीपक सहारण पहुंचे और उचित कार्रवाई का अश्वासन दिया। 15 मिनट बाद लोगों ने जाम को खोल दिया।
विज्ञापन

बता दें कि नांगल चौधरी क्षेत्र 22 जनवरी को एक विवाहिता संदिग्ध हालात में लापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस में 23 जनवरी को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। इसके बाद शुक्रवार को महिला का शव गांव के जोहड़ में मिला था। परिजनों का कहना है कि पुलिस ने इसे गंभीरता से नहीं लिया। यदि शिकायत पर पुलिस कार्रवाई करती तो पीड़िता की जान बच सकती थी। परिजनों के साथ गांव वाले पुलिस की कार्यशैली से नाराज थे। पुलिस ने उन्हें आरोपियों पर कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया था। लेकिन, ऐसा नहीं हुआ। शनिवार को शव का नारनौल जीएच में बोर्ड से पोस्टमार्टम हुआ। इसके बाद परिजन करीब सवा 12 बजे शव को लेकर आए और रेवाड़ी-सिंघाना नेेशनल हाईवे स्थित महावीर चौक पर जाम लगा दिया। लोगों ने शव को चौक पर रख दिया। इससे चौक पर जाम की समस्या पैदा हो गई। सूचना मिलती ही एसपी दीपक सहारण पहुंचे और आरोपियों पर कार्रवाई करने का आश्वसान दिया। इसके बाद लोग शव को लेकर गांव चले गए।
चार नामजद समेत छह पर गैंगरेप व हत्या करने का आरोप
परिजनों का कहना है कि चार नामजद युवक व दो अन्य समेत कुल छह लोगों ने महिला का अपहरण कर लिया था। इसके बाद आरोपियों ने बंधक बनाकर गैंगरेप किया। परिजनों ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार की मांग की है। जांच अधिकारी राज कुमार ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर चार नामजद समेत छह पर अगवा करने, गैंगरेप व हत्या करने की धाराओं में केस दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इसके साथ ही बिसरा जांच के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट व बिसरा के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस शक के आधार पर कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जूती जोहड़ के पास मिली
गांव वालों ने बताया कि जोहड़ पर महिला की जूती मिली थी। जूती में मिट्टी या गंदगी नहीं लगी थी। ऐसा लग रहा था किसी ने जोहड़ पर लाकर रखा दिया गया है। गांव के लोगों का कहना है कि हत्या करने के बाद शव को जोहड़ में फेंका गया है। केस को ऐसा दिखाने का प्रयास किया गया है कि खुद जोहड़ में कूद कर जान दी हो। उनका कहना है कि पुलिस केस दर्ज होने के बाद आरोपियों ने हत्याप्त कर शव को जोहड़ में फेंका।
क्या है मामला
बता दें कि एक विवाहिता 22 जनवरी को संदिग्ध हालात में तापता हो गई थी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दी थी। इसके बाद 31 जनवरी को महिला का शव गांव के बाहर जोहड़ में मिला था। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें