फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: आश्वासनों से नहीं बुझी प्यास, मटकों के साथ फूटा गुस्सा

विज्ञापन
फोटो नंबर-05पेयजल समस्या को लेकर जनस्वास्थ्य विभाग कार्यालय में प्रदर्शन करती महिलाएं। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। मोहल्ला बावड़ीपुर में लंबे समय से चल रही पेयजल समस्या को लेकर सोमवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। नाराज महिलाओं ने जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के कार्यालय पहुंचकर मटका फोड़ प्रदर्शन किया और जमकर नारेबाजी की।
विज्ञापन

करीब 25 से 30 महिलाएं पूर्व पार्षद बनवारी सैनी के नेतृत्व में विभाग के दफ्तर पहुंचीं। उनका कहना था कि पिछले लगभग एक साल से उनके इलाके में पानी की सप्लाई बहुत खराब है।
कई बार शिकायत करने के बावजूद समस्या का कोई स्थायी हल नहीं निकाला गया। कभी-कभी थोड़े दिन पानी आता है लेकिन फिर कई दिनों तक सप्लाई बंद हो जाती है। इससे लोगों को खासकर गर्मी के मौसम में भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

महिलाओं ने कार्यालय के बाहर धरना दिया और अपने साथ लाए खाली मटकों को फोड़कर विरोध जताया। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करेंगी।
सूचना मिलने पर विभाग के एसडीओ मुकेश और जेई नरेश कुमार मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने महिलाओं की बात सुनी और जल्द समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इसके बाद वे महिलाओं के साथ बावड़ीपुर मोहल्ले पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया।
अधिकारियों के आश्वासन के बाद महिलाओं ने अपना धरना समाप्त कर दिया लेकिन उन्होंने साफ कहा कि अगर पानी की नियमित सप्लाई शुरू नहीं हुई तो वे फिर से आंदोलन करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें