नारनौल। नशा तस्करी के मामले में पुलिस ने खटोटी खुर्द निवासी शुभम को भी 15 मई की देर शाम नारनौल क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस नशे के खिलाफ अपने अभियान को पूरी सख्ती से जारी रखे हुए हैं। इस मामले में पहले 14 मई को मोटरसाइकिल सवार दो युवकों को 2 किलो 43 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया था, जिनकी पहचान आरोपियों की पहचान हिमांशु निवासी खटोटी खुर्द और मोहित निवासी सतनाली के रूप में हुई थी। अब पुलिस ने तीसरे आरोपी को पकड़ लिया है। संवाद