नारनौल। पुलिस ने रिटायर्ड आर्मी कैप्टन से धोखाधड़ी का तीसरा आरोपी कोटकासिम खैरथल निवासी राकेश को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
इससे पहले भी दो आरोपियों मीरसिंह और आशुतोष निवासी सेहलंगा हाल आबाद कुराहवटा रोड महेंद्रगढ़ गिरफ्तार किया जा चुका है। रिटायर्ड आर्मी कैप्टन संजय कुमार से थाना शहर महेंद्रगढ़ में निवेश और प्रॉपर्टी के नाम पर लगभग 6.5 करोड़ रुपये ठगे की एआईआर दर्ज कराई थी।
शिकायतकर्ता शक्ति कॉलोनी निवासी संजय कुमार ने बताया कि उसके पड़ोसी मीर सिंह ने खुद को कई कंपनियों का प्रतिनिधि बताया और शिकायतकर्ता के परिवार व रिश्तेदारों से अलग-अलग बैंक खातों और नकद के माध्यम से करोड़ों रुपये निवेश के नाम पर ले लिए।
आरोपी ने शिकायतकर्ता के भतीजे और साले के नाम पर विभिन्न बैंकों से फर्जी तरीके से लाखों रुपये का लोन कराकर वह राशि भी अपने नियंत्रण वाले खातों में ट्रांसफर करा ली।
नारनौल में 80 लाख रुपये की एक प्रॉपर्टी दिलाने का झांसा देकर भी मीर सिंह ने शिकायतकर्ता से लगभग 6.5 करोड़ रुपये ऐंठी और बाद में उसकी रजिस्ट्री कराने से मुकर गया। पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा नारनौल द्वारा इस मामले की गहन जांच की जा रही है।