फोटो नंबर-23पुलिस को जानकारी देते सर्राफा व्यापारी।
नारनौल। शहर में इन दिनों चोरी की वारदात कम होने का नाम नहीं ले रही है। बीती रात एक सोने चांदी की डाई बनाने वाली दुकान में चोरी हो गई, जबकि दूसरी दुकान का शटर तोड़ते समय चौकीदार आ गया। इससे एक चोर पकड़ा गया। इसके बाद पुलिस को सौंप दिया।
बताया जाता है कि रात को करीब साढें बजे शहर के मानक चौक पर एक सोने-चांदी की डाई बनाने वाली दुकान का ताला तोड़कर सामान चोरी कर लिया गया। इसकी दुकानदार ने पुलिस को जानकारी दे दी है। वहीं मानक चौक पर ही ज्वेलरी की एक दुकान पर भी चोरी करने का प्रयास किया गया। चोर जब इस दुकान का शटर तोड़ रहे थे, उस दौरान चौकीदार आ गया। उसने पुलिस को फोन कर सूचना दी। इस दौरान एक चोर को पकड़ लिया। दुकानदार ने बताया कि उसे दुकान का शटर तोड़ने की सूचना मिली, जिसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो भीड़ एकत्रित थी। पुलिस ने चोर को पकड़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।