फोटो नंबर-08वाहनों की जांच करती पुलिस टीम। स्त्रोत-पुलिस
नारनौल। विधानसभा चुनाव के चलते आरपीएफ और पुलिस के जवानों ने नाके लगाकर वाहनों की जांच की। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण करवाने के लिए जिला पुलिस प्रशासन तैयारी कर रहा है।
जिले में आरपीएफ की तीन कंपनियां आ चुकी हैं। महेंद्रगढ़ पुलिस और आरपीएफ के जवानों ने शनिवार को नाकाबंदी कर जांच अभियान चलाया। जिला में शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित चुनाव कराने के लिए अंतरराज्यीय बॉर्डर पर 13 नाके लगाए गए हैं। विधानसभा चुनाव के चलते शराब की तस्करी, मादक पदार्थों की तस्करी रोकने को लेकर भी पुलिस प्रशासन मुस्तैद है।