फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh: एक ही रात में दो दुकानों और मंदिर में चोरी, मूर्ति का शीशा तोड़ते समय हाथ में लगी चोट

Sun, 04 Jun 2023 12:36 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़ (हरियाणा)

सार

शनिवार रात एक बजे दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर में श्याम बाबा व माता की मूर्ति के सामने लगे शीशे को तोड़ते समय चोर के हाथ की नस कटने से आसपास खून बिखरा पड़ा मिला। इसके अलावा मंदिर में रखे दान पात्रों को भी चोर अपने साथ ले गए।
विज्ञापन
महेंद्रगढ़ में मंदिर में चोरी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महेंद्रगढ़ के मोहल्ला पास से एक ही रात में चोरों ने एक मंदिर और दो दुकानों के ताले तोड़ दिए। चोर दुकानों से सामान और मंदिर के दो दान पात्रों से हजारों रुपये की नकदी व सामान चोरी कर ले गए। सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई चोरों की तस्वीर जांच के बाद यह खुलासा हुआ है। 
विज्ञापन


शनिवार रात एक बजे दो चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। मंदिर में श्याम बाबा व माता की मूर्ति के सामने लगे शीशे को तोड़ते समय चोर के हाथ की नस कटने से आसपास खून बिखरा पड़ा मिला। इसके अलावा मंदिर में रखे दान पात्रों को भी चोर अपने साथ ले गए। रविवार सुबह घटना की सूचना पुलिस को 112 पर कॉल करके दी गई। सूचना पाकर मौके पर 112 टीम के साथ साथ फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट व सीआईए टीम के सदस्यों ने मौके पर पहुंचकर सबूत जुटाए।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें