फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक की ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया को किया स्थगित

Sun, 04 Jun 2023 01:17 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नारनौल (हरियाणा)

सार

दाखिलों की तारीख दोबारा जारी की जाएंगी। नोटिफिकेशन विभाग की तरफ से अपनी मुख्य वेबसाइट और दाखिला वेबसाइट पर जारी किया है। उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 26 मई को पत्र जारी कर स्नातक कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया के निर्देश जारी किए थे।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने स्नातक की सेंट्रालाइज्ड ऑनलाइन दाखिला प्रकिया को अज्ञात कारणों से स्थगित कर दिया है। इसका नोटिफिकेशन विभाग की तरफ से अपनी मुख्य वेबसाइट और दाखिला वेबसाइट पर जारी किया है। इसमें 26 मई को जारी किए पत्र का हवाला देते हुए दाखिला प्रक्रिया को स्थगित करने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


बता दें कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 26 मई को पत्र जारी कर स्नातक कक्षाओं की दाखिला प्रक्रिया के निर्देश जारी किए थे। इसका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया था। इसमें पांच जून से आनलाइन दाखिला प्रक्रिया शुरू किए जाने के आदेश दिए गए थे। अब शेड्यूल शुरू होने को लेकर दो दिन शेष थे कि उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने पत्र जारी कर ऑनलाइन दाखिला प्रक्रिया को पोस्टपोन करने के आदेश दिए हैं। हालांकि इसके स्पष्ट कारण अब तक सामने नहीं आए हैं।

पहले यह जारी हुआ था शेड्यूल
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने 5 जून से ऑनलाइन दाखिला पोर्टल पर दाखिला प्रक्रिया के रजिस्ट्रेशन शुरू करने के आदेश दिए थे। यह 19 जून तक चलने थे। 8 से 23 जून तक ऑनलाइन दस्तावेज वेरिफिकेशन कॉलेजों द्वारा की जानी थी। मुख्यालय द्वारा एक से 20 जुलाई के बीच पहली और दूसरी मेरिट सूची जारी करनी थी और 21 जुलाई से कक्षाएं लगनी थी लेकिन अब इस शेड्यूल को स्थगित कर दिया है।
विज्ञापन


कॉलेजों में होंगे योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम
उच्चतर शिक्षा निदेशालय ने कॉलेजों में योग प्रोटोकॉल प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करने के आदेश दिए हैं। यह कार्यक्रम 21 जून से पहले कभी भी किए जा सकेंगे। इसके अलावा दो दिवसीय विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें