पुलिस ने डेढ़ साल पहले चोरी करने वाले आरोपी को पकड़ने में सफलता हासिल की है। थेला काट कर 1 लाख रुपये से अधिक चोरी करने वाला आरोपी वीर सिंह को जिला पुलिस ने रविवार की सायं बहरोड़ जगुवास मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी वीर सिंह पुत्र वीरेंदर सिंह वासी बानसूर राजस्थान निवासी बताया जाता है जिसको सोमवार को न्यायलय महेंद्रगढ़ पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है।
पुलिस प्रवक्ता नरेश कुमार ने बताया कि 8 जून 2015 को महेंद्रगढ़ में राम सिंह बैंक से 1 लाख 10 हजार रुपये की राशि निकलवाकर लाया था। उस राशि को थेले में डालकर अपरे घर लेकर जा रहा था तब अचानक राम सिंह के थेले को नीचे से काट कर आरोपी रूपये लेकर भाग गया इस आरोपी को पकड़ने के लिए जिला पुलिस कई दिनों से तलाश कर रही थी। पुलिस को आरोपियों के बहरोड़ में छुपे होने की सुचना मिली जिस पर पुलिस अधीक्षक नारनौल हमीद अख्तर ने पहले से ही एक स्पेशल टास्क टीम बनाई हुई थी, को बहरोड़ के लिए रवाना कर दिया। इसकी सुचना बहरोड़ पुलिस को दे दी गई यह टीम जब मोके पर पहुची तो ये आरोपी एक आल्टो गाड़ी से शक होने पर भाग लिए पुलिस इनके पीछे लग गई और जगुवास मोड़ के पास इनको पुलिस ने घेर लिया तब आरोपियों ने शोर मचाकर लोगो को इकठ्ठा कर लिया की ये हमे जबरदस्ती उठाकर ले जा रहे है और वहा लोगो की भीड़ होने पर भीड़ का फायदा उठाकर2 आरोपी फरार हो गये एक आरोपी बीर सिंह को पुलिस ने काबू लिया तब बहरोड़ पुलिस की सहायता से लोगो को समझाकर आरोपी को बहरोड़ थाना में लाया गया वह इसकी रपट लिखकर पुलिस महेंद्रगढ़ लेकर आई जिसको आज पेश करके एक दिन का पुलिस रिमांड लिया है आरोपी का अन्य कई वारदातों में शामिल होने का अंदेशा है।