फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुबह छाया घना कोहरा, दोपहर में खिली धूप

विज्ञापन
45...​दिल्ली रोड ​स्थित लघु चिड़ियाघर में शनिवार को धूप ​निकलने के बाद लगी पर्यटकों की भीड़। सं
विज्ञापन
रोहतक। जिले में शनिवार तड़के घना कोहरा छाया रहा है। सुबह करीब साढ़े दस बजे के बाद धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। धूप के बाद तिलियार स्थित लघु चिड़ियाघर में पर्यटकों की रौनक भी दिखाई दी। शेर को देखने के लिए पर्यटकों की पिंजरे के बाहर भीड़ तक लग गई।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस रहा है। दोपहर बाद लोगों ने धूप का आनंद लिया। सुबह छाए घने कोहरे से यातायात प्रभावित रहा है।
रेलवे स्टेशन पर दिल्ली की ओर जाने वाली पंजाब मेल 1:22 घंटे, अवध-असम एक्सप्रेस 1:52 घंटे, बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिला एक्सप्रेस 1:39 घंटे, भिवानी-तिलक ब्रिज एक्सप्रेस 17 मिनट, जींद-नई दिल्ली मेमू 30 मिनट, जाखल-दिल्ली पैसेंजर 1:39 घंटे, कुरुक्षेत्र-दिल्ली एक्सप्रेस 1:13 घंटे, पातालकोट एक्सप्रेस 1:05 घंटे लेट रहीं।
विज्ञापन

वहीं, दिल्ली की ओर से आने वाली पातालकोट एक्सप्रेस 54 मिनट, दिल्ली-भिवानी पैसेंजर 1:06 घंटे रही और गोरखधाम एक्सप्रेस ट्रेन 5:24 घंटे देरी से पहुंची। इंटरसिटी ट्रेन बहादुरगढ़ में ही रद्द की गई और अन्य ट्रेनें भी घंटों देरी से चलीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें