फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लड़की का अपहरण कर ट्रक में बैठाकर भाग रहे थे, पांच किलोमीटर पीछा कर छुड़ाया

विज्ञापन
कनीना थाने में खड़ा ट्रक। - फोटो : Narnol
विज्ञापन
कनीना-कोसली मार्ग पर बुधवार सुबह करीब सात बजे ट्रक चालक सवार लोगों ने शौच करने गई लड़की को जबरन ट्रक में डालकर अपहरण करने का प्रयास किया। ट्रक चालक जब लड़की को लेकर भागने लगा तो उसके चिल्लाने पर वहां मौजूद लोगों ने ट्रक का करीब पांच किलोमीटर तक पीछा किया। मौके से एक आरोपी को काबू कर लड़की को बचा लिया गया। एक आरोपी मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बजरी से भरा 10 टायर वाले ट्रक का चालक कनीना-कोसली टी-प्वाईंट पर होटल से चाय पीकर चला था। ट्रक चालक ने कुछ दूरी पर ही शौच के लिए जा रही लड़की को अकेली देखकर ट्रक को रोक लिया।
चालक ने लड़की का मुंह बंद कर उसे जबरन ट्रक में डाल लिया। ट्रक में सवार उसके दूसरे साथी ने ट्रक से दौड़ाना शुरू कर दिया। लड़की बचाओ-बचाओ चिल्लाई तो होटल और सड़क पर मौजूद लोगों ने बाइक, कार से ट्रक का पीछा शुरू कर दिया। कोटिया पेट्रोल पंप के समीप बेकाबू ट्रक ने एक इंडिगो गाड़ी को भी टक्कर मार दी। जिससे वह क्षतिग्रस्त हो गई। लोगों से घिरता देखकर चालक ने ट्रक सड़क पर रोक दिया। दोनों आरोपी मौके से फरार होने के लिए खेतों के रास्ते भागने लगे। लोगों ने पीछा करते हुए एक आरोपी को काबू कर लिया।
विज्ञापन

लड़की को सुरक्षित तरीके से उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। ट्रक को कारोली मोड़ से वापस लाकर एक निजी स्कूल के पास खड़ा कर उसकी हवा निकाली दी। सूचना मिलने पर सिटी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी ट्रक चालक से पूछताछ कर रही है। पुलिस ने आरोपी आरोपी सचिन गांव गढ़ी, थाना कलानौर, जिला रोहतक का रोहतक का रहने वाला है। पूछताछ में सचिन ने कहा कि वह ट्रक में सोया था। उसका साथी झब्बू ट्रक चला रहा था। पुलिस चौकी इंचार्ज गोविंद सिंह ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा। ट्रक में सवार दूसरे आरोपी को जल्द ही काबू कर लिया जाएगा।
कनीना अपहरण प्रयास खबर में अपडेट वर्जन
शिकायत के आधार पर ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। अपहरण सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज किया गया है। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया है। ट्रक के नंबरों के आधार पर इसके रिकार्ड की भी जांच की जा रही है।
सतबीर राठौड, थाना प्रभारी, कनीना
जान पर खेलकर बचाया
लड़की का अपहरण किए जाने के बाद आरोपी को पकड़ने के लिए लोगों ने जान पर खेलकर उसे बचाया। लड़की की आवाज सुनकर वहां से गुजर रहे दो बाइक सवार व कार चालक ने ट्रक का पीछा करना शुरू किया। ट्रक चालक ने बाइक व कार चालक को साइड से टक्कर मारने का प्रयास भी किया।पीछा करने वालों ने अगले गांव में अपने साथियों को फोन कर ट्रक को आगे से घेरने के लिए आगे से गाड़ी बुलाई।
वो दर्दनाक यादें नहीं भूल पाएंगे....
2018 के सितंबर महीने में कनीना कोचिंग के लिए आई एक गांव की छात्रा का अपहरण कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया था। दुष्कर्म के बाद आरोपी उसे बस अड्डे पर अचेत अवस्था में छोड़ गए थे। इस मामले में 12 लोगों पर केस दर्ज हुआ था। यह मामला राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियों में आया था।इस मामले के सभी आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं।
महिला अपराध के 384 मामले आए
साल 2018 में दुष्कर्म के 38, दुष्कर्म के प्रयास का एक , पॉक्सो एक्ट के 42 मामले दर्ज हुए थे। साल 2019 में दुष्कर्म के 43, दुष्कर्म के प्रयास के नौ व पॉक्सो एक्ट के 64, दहेज उत्पीड़न के 70 व छेड़छाड़ के 97 मामले दर्ज हुए थे। महिलाओं से संबंधित अपराधों के 384 मामले बीते साल में दर्ज हुए। साल 2018 यह आंकड़ा 319 था। एक साल में महिला अपराधों में 20 फीसदी की बढ़ोतरी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें