फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिसंबर के अंतिम सप्ताह में होगी बारिश, जनवरी में भी होने की संभावना

Thu, 19 Dec 2024 11:27 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-22नारनौल में शाम के समय अलाव करते लोग। संवाद
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में दिसंबर के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 25 से 31 दिसंबर और 1 से 7 जनवरी के दौरान उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ पहुंचने की संभावना है। इसकी वजह से बारिश के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधि हो सकती है।
विज्ञापन

इस समय संपूर्ण इलाके में लगातार मौसम शुष्क और साफ बना है। सुबह-शाम आमजन को हाड़कंपा देने वाली ठंड से रूबरू होना पड़ रहा है। वहीं कुछ स्थानों पर शीतलहर से गंभीर शीतलहर और पाला जमने की स्थिति बनी हुई है। जबकि दिन में लगातार सूर्य की चमकदार और चटक धूप खिली रहने से आमजन को राहत भी मिल रही है। पिछले दो तीन दिनों से धीरे-धीरे सुबह के घंटों में कोहरा भी देखने को मिल रहा है। अब दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।
मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्र मोहन ने बताया कि आगामी सप्ताह से ऊपरी वायुमंडल की जेट धाराएं दक्षिणायन होने से आने वाले दिनों में पश्चिमी विक्षोभ भी मध्यम श्रेणी में उत्तरी पर्वतीय क्षेत्रों पर सक्रिय होने से संपूर्ण पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फबारी होने की संभावना है। वहीं मैदानी राज्यों में तेज गति से हवाएं चलने बारिश ओलावृष्टि की गतिविधियों की संभावना बन रही है। जिसकी वजह से तापमान में उतार चढ़ाव के साथ ठंड के रूप कोल्ड वेब, कोहरा, कोल्ड डे की गतिविधियां देखने को मिलेगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि सोनीपत के संरगथल का रात्रि तापमान 2.4, बालसमंद हिसार का 2.6 जबकि नारनौल और हिसार का 2.8 डिग्री सेल्सियस, सिरसा का 3.8 व महेंद्रगढ़ का 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। नारनौल और महेंद्रगढ़ के दिन और रात के तापमान क्रमशः 20.5, 2.8 डिग्री सेल्सियस और 19.9, 4.0, डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें