नारनौल। जिले की 23 नंदी व गोशालाओं में रह रहे करीब 18565 गोवंशों सहित प्रदेश के गोवंश को अब चारे की कमी नहीं रहेगी। इसके लिए सरकार ने पूरे प्रदेश की गोशाला व नंदीशालाओं के लिए 85 करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया है। सीएम नायब सिंह सैनी ने इसी साल 5 अगस्त को पंचकूला में आयोजित सम्मेलन में यह घोषणा की थी।
अब गोशालाओं व नंदीशालाओं में गाय, नंदी व बछड़ों के लिए पहले के मुकाबले प्रतिदिन के हिसाब से पांच गुना धनराशि मिलेगी। सरकार ने प्रदेश के समस्त जिलों के पशुपालन विभाग के अधिकारी को पशुओं की गणना करवा कर जल्द से जल्द डिमांड भेजने के आदेश जारी कर दिए हैं।
पशुपालन विभाग के अधिकारी के अनुसार, पूर्व में प्रत्येक पशु को करीब 4 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चारे का ग्रांट मिलता था। अब सीएम घोषणा के बाद एक साल से कम आयु के गोवंश को 10, एक साल से ऊपर की मादा गोवंश को 20 व नंदी को 25 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से चारा ग्रांट दी जाएगी।
जिले की 23 नंदी व गोशालाओं में गोवंश के रिकॉर्ड के अनुसार डिमांड भेजी जाएगी। 1 अगस्त से लेकर 31 दिसंबर 153 दिनों की ग्रांट गोवंश के लिए भेजी जाएगी। मंगलवार शाम तक 23 में से 13 गो और नंदीशाला के संचालक पोर्टल पर आवेदन कर चुके हैं।
इंसेट
ऐसे करें आवेदन
सरकार की ओर से चारे के लिए बढ़ाई गई राशि प्राप्त करने के लिए गोशाला संचालकों को सरल पोर्टल पर आवेदन करना होगा। इसमें गोशाला का पंजीकरण प्रमाण पत्र, गोसेवा आयोग का प्रमाण पत्र, पिछले साल की ऑडिट रिपोर्ट, पूर्व में जारी की गई ग्रांट का उपयोग प्रमाण पत्र, पशुपालन विभाग के अधिकारियों द्वारा गोशाला की वेरिफिकेशन रिपोर्ट, बैंक पास बुक, पैन कार्ड व गोशाला की अंडरटेक रिपोर्ट अपलोड करनी होगी।
वर्जन:
गोशाला संचालकों से अपील है कि जल्द पोर्टल पर आवेदन कर योजना का लाभ उठाएं, साथ ही सरपंचों से भी अपील है कि उनके क्षेत्र में घूम रहे बेसहारा गोवंश को पकड़ कर नजदीक के गोशाला में छोड़ दें। जिले के 16 गोशाला संचालकों ने 3,625 गोवंश लेने की सहमति विभाग को दी है। -डॉ. चंद्रभान सोनी, उपनिदेशक, डेयरी एवं पशुपालन विभाग
अंबाला सिटी के श्री बाउली साहिब गुरुद्वारा साहिब में आयोजित प्रतियोगिता के विजेता बच्चों को सम्- फोटो : वृंदावन में देवरहा बाबा की जलसमाधि के दौरान मौजूद पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी व अन्य। फाइल फोटो