मंडी अटेली। रखरखाव कार्य के चलते अटेली क्षेत्र में मंगलवार को दो घंटे बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। बिजली विभाग के अधिकारी प्रेमपाल ने बताया कि सुबह 8 से 9 बजे तक 11 केवी शहर अटेली प्रथम, शहर-2, बाछौद एपी, सुजापुर एपी और मोहनपुर एपी फीडरों से जुड़े क्षेत्रों की बिजली बंद रहेगी। इसके बाद सुबह 9 से 10 बजे तक 11 केवी भौड़ी डीएस, सिलारपुर डीएस, घड़ी एपी, गुजरवास एपी और बोचडिया एपी समेत अन्य ग्रामीण फीडरों की सप्लाई बंद रहेगी। संवाद