कनीना। धनौंदा गांव निवासी तृषा को नीट परीक्षा में शानदार सफलता मिली। प्रजा भलाई संगठन ने अतरलाल एडवोकेट की मौजूदगी में उन्हें सम्मानित किया। तृषा के दादा पूर्ण सिंह तंवर, पिता विनयपाल सिंह और माता रेखा कंवर को भी सम्मानित किया गया। अतरलाल ने कहा कि तृषा ने महेंद्रगढ़ जिले और हरियाणा का नाम रोशन किया है। संवाद