महेंद्रगढ़। शहर में चल रहे विकास कार्याें के निर्माण सामग्री की गुणवत्ता की मिल रही शिकायतों पर नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने शनिवार को संज्ञान लिया। इसी कड़ी में उन्होंने पांच करोड़ की लागत से बन रहे नपा के आधुनिक भवन के निर्माण कार्य का जायजा लिया। साथ ही रामबिहार कॉलोनी में सड़क निर्माण, हुडा पार्क में बन रहे शहीद स्मारक पर पहुंचकर निर्माण सामग्री की जांच की।
इस दौरान ठेकेदारों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि निर्माण में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा। ठेकेदार तय पैमाने पर निर्धारित शर्ताें के अनुसार ही सामग्री का प्रयोग करें।
वहीं पूर्व सैनिक विकास संघ शहरवासियों व कुछ वार्ड पार्षदों ने प्रधान के समक्ष चल रहे निर्माण कार्याें में गुणवत्ता पर सवाल उठाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की थी। इसके बाद वीरवार को नगर पालिका कार्यालय में निर्माण संबंधित ठेकेदारों की बैठक लेकर चेतावनी भी दी गई थी। संवाद