फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त होने तक जीएल स्कूल में नहीं होंगे दाखिले

विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना (महेंद्रगढ़)। उन्हाणी में वीरवार को हुए स्कूल बस हादसे पर स्वत: संज्ञान लेते हुए राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष प्रियांक कानूनगो शनिवार को जीएल पब्लिक स्कूल कनीना में पहुंचे। उन्होंने जिलेभर के अधिकारियों की बैठक ली। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी को लेकर उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी। प्रियांक कानूनगो ने कहा कि सभी निजी स्कूलों में स्कूल प्रबंधन की जवाबदेही व नियमों की पालना सुनिश्चित की जाए। इसके साथ ही पालना न करवा पाने पर जिला शिक्षा अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इस स्कूल में सुरक्षा खामियां ठीक करने तक नए दाखिले नहीं होंगे। स्कूल सुरक्षा के लिए बनाए गए नियमों का पालन नहीं करने वाले स्कूलों पर जुर्माना लगाया जाएगा। पहली गलती पर कुल राजस्व का एक प्रतिशत, दूसरी गलती पर तीन तथा तीसरी गलती पर पांच प्रतिशत जुर्माना लगेगा।
विज्ञापन



स्कूलों में प्रबंधन समित का करें गठन, अभिभावक भी हों शामिल

उन्होंने कहा कि स्कूलों में अभिवाहक, शिक्षक एसोसिएशन व स्कूल मैनेजमेंट कमेटी गठित की जाए। हर कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों के माता-पिता को शामिल किया जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि निजी स्कूलों की कमाई को नियंत्रित करना होगा। उनके लालच में बच्चों की जान से खिलवाड़ नहीं होने देंगे।
आयोग जांच कर भारत सरकार को सौंपेगा रिपोर्ट
राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष ने कहा कि इस मामले की जांच सही दिशा में हो, दोषियों को सजा मिले तथा ऐसी घटनाओं की पुनरावर्ती न हो, इस उद्देश्य को लेकर आयोग अपनी जांच करेगा तथा भारत सरकार को सौंपेगा ताकि ऐसी घटनाओं को भविष्य में रोका जा सके।
विज्ञापन

इलाज के लिए अभिभावक न करें चिंता
उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि जिले में दो दिन में अब तक 22 स्कूल वाहनों को सीज किया है। वहीं 58 चालान किए गए हैं, अगर इस हादसे में घायल हुए स्कूली विद्यार्थियों से इलाज के दौरान किसी निजी अस्पताल ने पैसे लिए हैं तो उनके पैसे जिला प्रशासन वापस कराएगा। अभिभावकों को पैसे की चिंता करने की जरूरत नहीं है वह बच्चों का उपचार कराएं। जिला प्रशासन की ओर से नियमित रूप से निगरानी रखी जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त दीपक बाबूलाल करवा, डीएमसी महावीर प्रसाद, एसडीएम कनीना सुरेंद्र सिंह, सचिव आरटीए मनोज कुमार, सीएमओ डाॅ. रमेश चंद्र आर्य, जिला शिक्षा अधिकारी सुनीलदत्त यादव, डीपीओ संगीता यादव के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें