फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कल से मौसम में होगा बदलाव, तेज अंधड़ के साथ बारिश की आशंका

विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। गर्मी ने लगातार रफ्तार पकड़ रखी है और संपूर्ण इलाके में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज हो रही है। सोमवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय नारनौल के पर्यावरण क्लब के नोडल अधिकारी डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि वर्तमान परिदृश्य में भीषण गर्मी और कुछ स्थानों पर प्रचंड हिट वेव लू अपने तेवर दिखा रही है। क्योंकि लगातार चोलिस्तान और थार मरुस्थल की तरफ से शुष्क और गर्म पश्चिमी हवा का आगाज सीधे तौर पर दिखाई दे रहा है। साथ ही साथ प्रति चक्रवातीय सर्कुलेशन इन हवाओं को और अधिक गति प्रदान कर रहा है। इसके अलावा सुबह से शाम तक सूर्य देव की उष्ण और चमकदार धूप गर्मी को और अधिक प्रचंड बना रही हैं। एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से आंशिक बादलवाही देखने को मिल रही है, साथ ही साथ अरब सागर से दक्षिणी पश्चिमी हवा से पसीने वाली गर्मी अपने रंग दिखा रही है। इससे गर्मी ने आमजन का दिन रात का चैन छीन लिया है। सोमवार को जिला महेंद्रगढ़ में दोपहर बाद पश्चिमी विक्षोभ के असर से आंशिक बादलवाही की वजह से तापमान में अधिक उछाल नहीं हुआ परंतु उमस और पसीने वाली गर्मी की वजह से आमजन परेशान है। नारनौल और महेंद्रगढ़ का अधिकतम तापमान 40.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, जबकि जिला महेंद्रगढ़ में नारनौल और महेंद्रगढ़ का रात्रि तापमान क्रमश 20.5 डिग्री सेल्सियस और 20.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। 19 अप्रैल सुबह एक सशक्त पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। इस मौसम प्रणाली 50-70 प्रतिशत इलाके पर 18-21 अप्रैल के दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से अंधड़ चलने और बिखराव वाली हल्की से मध्यम बारिश और गरज चमक के साथ एक दो स्थानों पर ओलावृष्टि की गतिविधियों की आशंका बन रही है। इसलिए भारतीय मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी कर दिया है।
उल्टी दस्त के मरीजों की संख्या बढ़ी
गर्मी का मौसम शुरू होते ही खांसी, जुकाम व बुखार के मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई है। नागरिक अस्पताल नारनौल की 1400 ओपीडी पहुंच गई है। जिसमें सबसे ज्यादा जुकाम, बुखार व दस्त के मरीज आ रहे हैं। बाल रोग चिकित्सक डॉ. संदीप यादव ने बताया कि बढ़ते तापमान के चलते छोटे बच्चों में उल्टी दस्त व तेज बुखार के मरीज आ रहे हैं। छोटे बच्चों में तापमान सहने की शक्ति बहुत कम होती है। गर्मी के मौसम को देखते हुए छोटे बच्चों की देखभाल बहुत जरूरी है। इस मौसम में बच्चों को तरल पदार्थ ज्यादा से ज्यादा पिलाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें