फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: नारनौल में नहर में नहीं आया पानी, जलघर सूखा

Sat, 03 May 2025 12:30 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। 25 दिन से अधिक बीतने के बाद भी नारनौल में नहरी पानी नहीं पहुंचा है। इसकी वजह से रेवाड़ी रोड स्थित जलघर में पानी खत्म हो गया है। अब जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से सरकारी ट्यूबवेल से घरों में पानी पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन

रेवाड़ी जलघर से प्राणपुरा, मोहल्ला बास, पटिकरा, रेलवे रोड आदि मोहल्लों में पानी की आपूर्ति की जाती है। अब लोग पानी की किल्लत की वजह से टैंकर गिरवाने को मजबूर हो गए हैं। इसका फायदा अब टैंकर मालिक भी उठा रहे हैं। जहां टैंकर मालिक में 300 रुपये ले रहे थे, वहीं अब 100 रुपये की बढ़ोतरी कर 400 रुपये लेना शुरू कर दिया है। 400 रुपये देने के बाद भी समय पर टैंकर नहीं पहुंच रहे हैं।
बता दें कि शहर 50 से 60 टैंकर लोगों के घरों तक पानी पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। इस दौरान एक टैंकर मालिक प्रतिदिन 10 से 12 चक्कर लगा रहा है। बता दें कि महेंद्रगढ़ में 30 अप्रैल को नहर पहुंच गई थी, लेकिन दो दिन बीत जाने के बाद भी नारनौल तक नहर नहीं पहुंची है। इसके पीछे पानी की मात्रा कम होना बताया जा रहा है। यदि नारनौल में जल्द नहर नहीं पहुंची तो परेशानी और बढ़ सकती है।
विज्ञापन



वर्जन:

रेवाड़ी रोड स्थित जलघर का पानी खत्म हो चुका है। अब सरकारी ट्यूबवेल से पानी पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा निजी ट्यूबवेल मालिकों से भी संपर्क किया जा रहा है, जिससे कि लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़े। अभी नसीबपुर जलघर में एक-दो दिन का पानी है।-मुकेश शर्मा, एसडीओ जनस्वास्थ्य विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें