फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

त्योहारों से पहले बाजारों में उमड़ ही भीड़ न मास्क न सोशल डिस्टेंस

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। पीएम नरेंद्र मोदी की त्योहारों पर अधिक सतर्कता बरतने की अपील का बाजारों में असर नहीं दिख रहा। त्योहारों का सीजन शुरू होते ही बाजारों में लगातार भीड़ बढ़ रही है। कोरोना संक्रमण को लेकर लापरवाही बढ़ती जा रही है। पिछले एक महीने से मास्क न होने पर चालान नहीं किए जा रहे। प्रशासन के इस ढीले रवैये के लोगों की ओर से मास्क को पूरी तरह से नजरअंदाज कर रहे हैं। दुकानदार भी मास्क से भी दूरी बनाने लगे हैं। सरकारी कार्यालयों से लेकर शहर-गांव तक में लोग मास्क को नजरअंदाज कर रहे हैं। शारीरिक दूरी का भी पालन नहीं हो रहा। लिहाजा संक्रमण का खतरा बढ़ रहा है। एक अनुमान के अनुसार 70 से 80 प्रतिशत लोग मास्क को लेकर गंभीर नहीं है। नगर पालिका की ओर से भी कोई प्रयास नहीं किए जा रहे। मास्क लगाने के लिए नगर पालिका, प्रशासन, पुलिस की ओर से किसी तरह का अभियान नहीं चलाया जा रहा। पुलिस के सुस्त होने के बाद लोग लापरवाही बरतने लगे हैं।
विज्ञापन

सबसे बड़ा खतरा बाजारों में उमड़ रहा है। नवंबर महीने में करवा चौथ, अहोई अष्टमी, धनतेरस, दीवाली, गोवर्धन, भैयादूज के त्योहार आएंगे। नवंबर माह के अंत में शादी का सीजन भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में लोग बड़ी संख्या में लोग बाजारों में आकर जमकर खरीदारी कर रहे हैं। दुकानों पर एक साथ 20 से 30 लोग बिना सामाजिक दूरी व बिना मास्क के दिखाई देते हैं। ग्राहक को छोड़िए दुकानदारों ने भी मास्क लगाना बंद कर दिया है। लोगों ने सैनिटाइजर का उपयोग भी काफी हद तक बंद कर दिया है। जिले में कोरोना में केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं।
दस मई तक एक भी केस नहीं था...
मार्च तथा अप्रैल महीने में एक भी केस नहीं आया था। 10 मई को जिले में कोरोना का पहला केस आया। अगस्त, सितंबर महीने में सबसे अधिक मामले आए। जिले में अब तक 4800 से अधिक कोरोना केस आ चुके हैं। अक्तूबर में करीब 1500 केस आ चुके हैं। जिसमें नारनौल शहर में सबसे अधिक केस मिले।
विज्ञापन

वर्जन
नगर पालिका की ओर से लोगों को जागरूक किया जा रहा है। नगर पालिका की टीम समय समय पर लोगों को जागरूक करती है। चालान करने की बजाए लोगों को मास्क वितरित किए जाते हैं। लोगों को खुद भी संयम बरतना चाहिए।
विज्ञापन

रीना गर्ग, चेयरपर्सन, नगर पालिका, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें