फोटो नंबर- 10प्रथम शिफ्ट की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्
नारनौल। जिले में पहले दिन बायोमीट्रिक हाजिरी में आई परेशानी को दूसरे दिन दूर कर लिया गया। प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय 9.15 बजे था। इसके बाद बायोमीट्रिक हाजिरी ली गई। सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई।
इसी तरह दूसरी शिफ्ट में केंद्र पर प्रवेश का अंतिम समय 2.30 बजे था, जिसके बाद बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। दोपहर 3.15 बजे परीक्षा शुरू हुई। गौरतलब है कि शनिवार को प्रथम शिफ्ट के दौरान सुबह बायोमीट्रिक मशीन का सर्वर डाउन था। परीक्षा समाप्त होने के करीब डेढ़ घंटे बाद तक बायोमीट्रिक हाजिरी का कार्य किया गया। वहीं दूसरी शिफ्ट के परीक्षार्थियों को करीब डेढ़ घंटे बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला था। जिस कारण सीईटी के प्रथम दिन प्रथम और दूसरी शिफ्ट के परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।