फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दूसरे दिन बायोमीट्रिक हाजिरी में नहीं हुई परेशानी

Sun, 27 Jul 2025 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर- 10प्रथम ​शिफ्ट की परीक्षा समाप्त होने के बाद परीक्षा केंद्र से बाहर निकलते परीक्
विज्ञापन
नारनौल। जिले में पहले दिन बायोमीट्रिक हाजिरी में आई परेशानी को दूसरे दिन दूर कर लिया गया। प्रथम पाली में परीक्षा केंद्र पर प्रवेश का समय 9.15 बजे था। इसके बाद बायोमीट्रिक हाजिरी ली गई। सुबह 10 बजे परीक्षा शुरू हुई।
विज्ञापन

इसी तरह दूसरी शिफ्ट में केंद्र पर प्रवेश का अंतिम समय 2.30 बजे था, जिसके बाद बायोमीट्रिक उपस्थिति दर्ज की गई। दोपहर 3.15 बजे परीक्षा शुरू हुई। गौरतलब है कि शनिवार को प्रथम शिफ्ट के दौरान सुबह बायोमीट्रिक मशीन का सर्वर डाउन था। परीक्षा समाप्त होने के करीब डेढ़ घंटे बाद तक बायोमीट्रिक हाजिरी का कार्य किया गया। वहीं दूसरी शिफ्ट के परीक्षार्थियों को करीब डेढ़ घंटे बाद परीक्षा केंद्र में प्रवेश मिला था। जिस कारण सीईटी के प्रथम दिन प्रथम और दूसरी शिफ्ट के परीक्षार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें