फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: दिनभर नहीं हुए सूर्यदेव के दर्शन, ठिठुरते रहे लोग

Fri, 05 Jan 2024 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
नारनौल में सर्दी से बचने के लिए बच्चें के साथ गर्म कपड़ों में दुबक कर जाती महिलाएं।
विज्ञापन
नारनौल। क्षेत्र में हाड़ कंपा देने वाली कड़ाके की ठंड का आगाज लगातार जारी है। हालांकि शुक्रवार को रात्रि के तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई, लेकिन आज सूर्यदेव के दर्शन नहीं होने के कारण लोग दिनभर ठिठुरते रहे। कड़ाके की ठंड के चलते जनजीवन प्रभावित हो रहा है। शुक्रवार को नारनौल का अधिकतम तापमान 12.5 डिग्री तथा रात्रि का तापमान 7.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं महेंद्रगढ़ का 9.2 डिग्री न्यूनतम और अधिकतम 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 7.5 डिग्री सेल्सियस कम रहा। इस प्रकार वीरवार के मुकाबले तापमान में हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम विभाग ने आगामी 8 से 10 जनवरी तक बादलवाही के साथ बूंदाबांदी की संभावना जताई है। इससे लोगों को ठंड से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि संपूर्ण क्षेत्र पर कोल्ड डे, शीतलहर अपने प्रचंड तेवरों से आगाज किए हुए है। जिससे दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। हालांकि शुक्रवार को रात्रि के तापमान में 2.2 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की गई है, लेकिन कड़ाके की ठंड का असर कम नहीं हुआ है। जिसकी वजह से जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कड़ाके की ठंड ने आमजन को ठिठुरने पर मजबूर कर दिया है। मौसम विशेषज्ञ ने बताया कि 7-8 जनवरी को एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से पर्वतीय क्षेत्रों में भारी मात्रा में बर्फबारी और संपूर्ण इलाके में एक बार फिर मौसम में बदलाव और तापमान में उतार चढ़ाव देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें