फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: राजकीय आईटीआई में जॉब मेले में 26 छात्रों का चयन

Fri, 05 Jan 2024 11:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। राजकीय आईटीआई में शुक्रवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इसमें 26 छात्रों का ट्रेनी के तौर पर चयन किया गया। प्रधानाचार्य विनोद खनगवाल ने बताया कि कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग के निर्देशानुसार समय-समय पर जॉब मेलों का आयोजन किया जाता है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में शुक्रवार को जॉब मेले का आयोजन किया गया। इसमें निपोन स्टील पाइप इंडिया पीवीटी लिमिटेड कंपनी नीमराना द्वारा वेल्डर, शीट मैटल, फिटर, इलेक्ट्रीशियन, टर्नर व आरएसी व्यवसाय कोर्स के उत्तीर्ण छात्रों को ट्रेनी के तौर पर चयन किया। शिक्षुता व प्लेसमेंट अधिकारी सुदर्शन कुमार ने बताया कि निपोन स्टील पाइप इंडिया पीवीटी लिमिटेड नीमराना के एचआर हेड हिमांशु राज सक्सेना व एजी एम प्रोडक्शन मैनेजर संदीप यादव ने आईटीआई पास आउट छात्रों का चयन लिखित परीक्षा तथा साक्षात्कार के माध्यम से किया गया। सभी चयनित छात्रों को सोमवार कंपनी द्वारा ज्वॉइन करवाया जाएगा। इस अवसर पर वर्ग अनुदेशक सुनील यादव, कैप्टन वीरेंद्र सेकवाल, अमित कुमार रंगा, विकास, विपिन गुप्ता व मनीष सैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें