महेंद्रगढ़। एक सप्ताह से लगातार मौसम परिवर्तनशील बना है। सोमवार शाम छह बजे के बाद अंधड़ के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। इस दौरान बिजली निगम की ओर से शहर में किसी हादसे को ध्यान में रखते हुए बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई है। अंधड़ होने के कारण सड़कों पर वाहन रोककर लोगों ने दुकानों में बचाव किया।
विज्ञापन
वहीं मौसम विभाग की ओर से 15 मई तक मौसम परिवर्तनशील रहने की संभावना जताई जा रही है। पिछले चार दिनों से शाम को अंधड़ के साथ बूंदाबांदी भी क्षेत्र में हो रही है।