फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शक्ति प्रदर्शन की वजह से शहर में दो दिन रहा जाम, राहगीर परेशान

Sun, 05 May 2024 12:26 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। भाजपा व कांग्रेस पार्टी द्वारा नामांकन करवाने पर आयोजित की गई शक्ति प्रदर्शन रैली के कारण शहर में दो दिन तक भारी जाम लगा रहा। शुक्रवार को कांग्रेस से लोकसभा प्रत्याशी राव दानसिंह ने अपना नामांकन भरा और इससे पहले सीएल फार्म में रैली का आयोजन किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा भी शामिल हुए।
विज्ञापन

इस रैली के कारण जहां शुक्रवार को शहर के महाबीर चौक पर वाहनों की कतार लगी रही, वहीं शनिवार को भाजपा प्रत्याशी चौधरी धर्मबीर सिंह ने अपना नामांकन चुनाव अधिकारी को जमा करवाया। भाजपा द्वारा भी तालाब बहादुर सिंह रोड स्थित सीताराम मैरिज पैलेस में रैली का आयोजन किया गया। वाहनों की लंबी कतार लग जाने के कारण लोगों का पैदल निकलना भी मुश्किल हो रहा था। तालाब बहादुर सिंह रोड से लोग अस्पताल, काॅलेज अनाज मंडी औैर रेलवे स्टेशन की ओर जाते हैं। इस रास्ते के जाम होने से लोगों को वहां तक पहुंचने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
जाम के कारण लोगों को अपना रास्ता बदलना पड़ा और भारी मशक्कत के बाद अपने गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। तालाब बहादुर सिंह रोड पर जाम के चलते गर्ल्स आईटीआई के पास भी पुलिस की ड्यूटी लगाई गई, जो वाहनों को कंट्रोल करती रही। वाहनों की संख्या लगातार बढ़ते रहने के कारण महाबीर चौक पर बैरिकेट लगाकर तालाब बहादुर सिंह रोड की ओर जाने वाले वाहनों को रोकना पड़ा। लगातार दो दिन सुबह नौ बजे दोपहर दो बजे तक लगे इस जाम के कारण आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा और बीमार लोगों व एंबुलेंस को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें