फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गढ़ी महासर प्राचीन मंदिर में लगा श्रद्धालुओं का तांता

Fri, 04 Apr 2025 11:22 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-03अटेली का माता महासर मंदिर।
विज्ञापन
मंडी अटेली। गांव गढ़ी-महासर स्थित प्राचीन माता मंदिर परिसर में नवरात्र के दौरान आयोजित मेले में श्रद्धालुओं का तांता लगा है। देश के अलग-अलग क्षेत्र से आकर लोग माता के दरबार में धोंक लगा कर मन्नत मांग रहे हैं।
विज्ञापन

माता के दरबार में नवरात्र के नौ दिन जात-जडु़ले उतारे जाते हैं और नवमी तक यह सिलसिला जारी रहता है। किंवदंती हैं कि दुर्गा माता मंदिर में पांडवों ने अपना खोया हुआ वैभव पाने के लिए श्री कृष्ण के आदेश पर पर पूजा, अर्चना की थी। मंदिर के पुजारी परिवार से लालचंद ने बताया कि देशभर में 51 शिव पीठ है और 51 सिद्ध देवी पीठ है। जिनके दर्शन करने पर लाभ व सुख मिलता है। उन्होंने बताया कि पांडवों ने सबसे पहले वैष्णो देवी व महेश्वरी पीठ का दर्शन किया था। उसके बाद पांडवों ने महासर माता के दर्शन किए थे। चैत्र मास की शुक्ल पंचमी को माता पिंडी के विशेष दर्शन होने पर सप्तमी पर भव्य मेला भरता है।

गढ़ी महासर माता का स्थान अटेली व कनीना के बीच में पड़ता है। माता के दर्शन करने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा रेवाड़ी-लोहारू रेल मार्ग और रेवाड़ी-रींगस रेल मार्ग से गुजरने वाली सुपरफास्ट ट्रेनों का ठहराव निश्चित किया गया है। हरियाणा रोडवेज द्वारा भी महासर माता मंदिर के लिए मेला स्पेशल बसों की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें