फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: कोर्ट परिसर में दो गुटों में हुआ झगड़ा, मामला दर्ज

Fri, 30 Aug 2024 05:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नारनौल कोर्ट परिसर में दो गुटों में एक बार फिर से झगड़ा हो गया, जिससे कोर्ट परिसर में अफरातफरी का माहौल बन गया। घटना वीरवार दोपहर की है, जिसके बारे में कोर्ट सिक्योरिटी में तैनात उपनिरीक्षक रामफल ने पुलिस में शिकायत दी है।
विज्ञापन

कोर्ट सिक्योरिटी उप निरीक्षक रामफल सिंह ने बताया कि 29 अगस्त को वह ड्यूटी पर तैनात थे। इस दौरान दोपहर करीब 12 बजे उसे पता चला कि किशोर न्यायालय में तारीख पर आए 4-5 लड़के बार रूम में आपस में झगड़ा कर रहे हैं। तुरंत मौके पर पहुंचा, तब तक झगड़ा हो चुका था और वे लड़के वहां से भाग गए थे। वहा पर एसपीओ राकेश मिले, जिसकी ड्यूटी किशोर न्यायालय के बाहर लगी हुई थी। उसने बताया कि 4-5 लड़के किशोर न्यायालय में आए थे। उन्होंने बार रूम में झगड़ा किया है और आपस में झगड़ा करके वहां से भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें