फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मां चामुंडा देवी में रही भीड़, कन्याओं का हुआ पूजन

Sun, 13 Oct 2024 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
नारनौल। नवरात्र के अंतिम दिन शनिवार को शारदीय नवरात्र समापन को लेकर अनेक घरों में माता की कढ़ाई कर कन्याओं को भोजन करवा कर पूजन किया।
विज्ञापन

शुक्रवार रात प्रसिद्ध मां नैना फतेह देवी मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में लोगों ने माता रानी का प्रसाद ग्रहण किया। इसके अलावा शहर के ऐतिहासिक मां चामुंडा देवी मंदिर में सुबह से माता रानी के दर्शनों के लिए भक्तों का तांता लगा रहा। चामुंडा देवी मंदिर में दोपहर माता रानी को भोग लगाकर व कन्याओं को भोजन करवाने के बाद भंडारे का आयोजन किया। नवरात्र के अंतिम दिन को लेकर माता रानी का भव्य शृंगार किया। माता के दर्शनों के लिए सुबह से शुरू भक्तों का आना शुरू हुआ जो देर रात तक चलता रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें