फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: निजामपुर में एक ही रात में 5 दुकान व एक घर को चोरों ने बनाया निशाना

Sun, 13 Oct 2024 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-05निजामपुर चौक के पास चाय की वह दुकान जिसमें हुई चोरी। संवाद
विज्ञापन
निजामपुर। निजामपुर में देवीलाल चौक के नजदीक 5 दुकान व एक मकान में रात को ताला तोड़ कर चोरी करने की कोशिश की गई। इस दौरान दो दुकानों से नगदी व एक दुकान से चोर सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार शनिवार सुबह पहुंचे तो चोरी की घटना के बारे में पता चला। इसके बाद पुलिस को चोरी की घटना के बारे में अवगत करवाया।
विज्ञापन

देवीलाल चौक के पास महावीर टी स्टॉल का ताला तोड़कर 1600 रुपये और लीलाराम सब्जी वाले की दुकान का ताला तोड़कर 500 रुपये चोरी कर ले गए। इसके अलावा किशन शर्मा के मकान का ताला भी तोड़ा, लेकिन वहां पर चोरी नहीं कर सके। प्रवीण हलवाई की दुकान से दो सिल्वर के टप और ढक्कन चोरी कर ले गए। चोरों ने संपत की दुकान और हवासिंह की दुकान का भी ताला तोड़ा, लेकिन दुकान में नगदी नहीं होने से चोरी होने से बच गई। दुकानदारों का कहना है कि चोर अपने साथ लोहे का रॉड या फिर अन्य लोहे के औजार साथ लेकर आए थे। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें