फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के प्रबंध होने चाहिए

Sun, 01 Sep 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-01मतदान केंद्रों का निरीक्षण करते एसडीएम डॉ जितेंद्र सिंह।स्त्रोत-प्रशासन
विज्ञापन
नारनौल। हरियाणा विधानसभा आम चुनाव-2024 के मद्देनजर एसडीएम और नारनौल विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी डाॅ. जितेंद्र सिंह ने शनिवार को नारनौल शहर तथा गांवों के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बीएलओ को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। एसडीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा निर्देशों के अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं के प्रबंध होने चाहिए। उन्होंने कहा कि मतदान केंद्रों पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए रैंप की व्यवस्था होनी चाहिए। वहीं मतदाताओं के लिए शौचालयों की भी पर्याप्त व्यवस्था होनी चाहिए।
एसडीएम ने एमएएसडी स्कूल नारनौल, जीपीएस पंजाबी-2 सलामपुरा, राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मांदी तथा राजकीय प्राथमिक पाठशाला कोजिंदा के बूथों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें