फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अंकित सैनी मैन ऑफ द डे के मुख्य पुरस्कार से सम्मानित

Sun, 01 Sep 2024 01:42 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-02अंकित सैनी को 'मैन ऑफ द डे' के मुख्य पुरुस्कार से सम्मानित करते आयोजक। स्त्रोत-प्
विज्ञापन
नारनौल। उत्तर प्रदेश के अयोध्या धाम में अमृत समागम 2 के तहत 25 व 26 अगस्त को आयोजित कार्यक्रम में बाबा खेतानाथ राजकीय आयुर्वेदिक कॉलेज और अस्पताल के विद्यार्थी अंकित सैनी को मैन ऑफ द डे के मुख्य पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य श्रीनिवास गुज्जवार ने कहा कि कार्यक्रम का प्रमुख उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय व्यावहारिक दृष्टिकोण कार्यशाला, आयुर्वेद चिकित्सा पर्यटन, स्टार्टअप सम्मेलन, आरोग्यम मेला, अमृत व्यापार मेला कार्यक्रम को बढ़ावा देना है। बताया कि दो विश्व रिकॉर्ड भी बनाए गए। इसमें काश्यप संहिता की सबसे बड़ी कक्षा व धनवंतरी वंदना के लिए सबसे बड़ी सभा शामिल है। प्रतियोगिता में छात्रों ने स्त्री सम्मान में कविता का गायन किया।
महाविद्यालय में आने पर छात्र अंकित सैनी को संस्थान के सभी शिक्षकों एवं डॉक्टरों ने बधाई दी। प्राचार्य श्रीनिवास गुज्जवार, शिक्षक डॉ. ऋतू, डॉ. रितेश एवं डॉ. कुमार आनंद का आभार प्रकट किया गया।
विज्ञापन

उपचिकित्सा अधीक्षक डाॅ. पंकज कौशिक ने बताया कि अब छात्रों को अस्पताल परिसर में सभी चिकित्सा विशेषज्ञों के निर्देशन में क्लीनिकल अध्ययन प्रारंभ करा दिया गया है। इससे छात्र रोग परीक्षा कैसे की जाती है तथा यह कैसे आयुर्वेद द्वारा रोगियों का हित कर सकते हैं। अभी अस्पताल में 250 से 300 मरीज आ रहे हैं, इसमें उन्हें पंचकर्मा, क्षारसूत्र, अग्निकर्म चिकित्सा व मर्म चिकित्सा प्रदान की जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें