फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: क्रिकेट के लिए महिला खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह

विज्ञापन
फोटो नंबर- 12स्मिता, क्रिकेट खिलाड़ी - फोटो : महिला की हत्या के बाद चर्दा सीएचसी पर मौजूद परिजन।
विज्ञापन
नारनौल। क्रिकेट के लिए महिला खिलाड़ियों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। गांव खुडाना निवासी स्मिता व सलोनी ने अंतर विश्वविद्यालय प्रतियोगिता में भाग लिया था। रोहतक में 12 से 16 जनवरी तक आयोजित प्रतियोगिता में उन्होंने मीरपुर यूनिवर्सिटी का प्रतिनिधित्व किया लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

स्मिता व सलोनी के माता-पिता मजदूरी करते हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर हैं। दोनों खिलाड़ी गांव खुडाना में संचालित बालाजी स्पोर्ट्स क्लब में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही है।
बालाजी स्पोर्ट्स क्लब की ओर से करीब 30 महिला खिलाड़ियों को निशुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण प्राप्त करने वाली कई महिला खिलाड़ी राज्य व जिलास्तरीय विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी है।
विज्ञापन

बॉक्स
वर्ष 2022 में स्कूली स्टेट प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली टीम का भी प्रतिनिधित्व किया था। खेल में सुधार के लिए नियमित रूप से अभ्यास कर रही हूं। महिला आईपीएल व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट खेलना मेरा लक्ष्य है।-स्मिता, क्रिकेट खिलाड़ी
बॉक्स
जिला व राज्य स्तर पर महिला क्रिकेट में बहुत कम प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। वहीं महिला रणजी टीम के भी बहुत कम मुकाबले आयोजित किए जाते हैं। जिस कारण प्रतिभा होते हुए भी कई खिलाड़ी उच्च स्तर तक नहीं पहुंच पाती है। -सलोनी, क्रिकेट खिलाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें