फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भोले की भक्ति में होती है शक्ति : पंडित हेमराज

Tue, 23 Jul 2024 11:29 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
कनीना। कनीना मंडी स्थित गोविंदी बाई धर्मशाला में 10 दिवसीय शिवमहापुराण कथा के तीसरे दिन भगवान शिव की आराधन के बारे में प्रसंग सुनाया। कथा व्यास पंडित हेमराज भारद्वाज ने शिव पुराण कथा का रसपान कराते हुए कहा कि भगवान शिव की आराधना करने वाला भक्त कभी दुखी नहीं रहता। भगवान भोलेनाथ हर भक्त की सुनते हैं। भगवान भोलेनाथ कभी भी किसी भी मनुष्य की जिंदगी का पासा पलट सकते हैं। बस भक्तों को भगवान भोलेनाथ पर विश्वास करना चाहिए और उनकी प्रतिदिन आराधना करनी चाहिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इंसान कभी भी खराब नहीं होता उसका समय खराब होता है। कोई भी निर्णय करो, सोच समझकर, समझदारी से करना चाहिए और समय का इंतजार करना चाहिए। वर्तमान में सबसे ज्यादा न्यायालय में तलाक के केस चल रहे हैं जो काफी शर्मनाक है। हमेशा महिला और पुरुष को सोच समझकर कदम उठाना चाहिए और समय का इंतजार करना चाहिए। आजकल लोग रिश्ते तोड़ने वाले, भड़काने वाले ज्यादा मिल जाते हैं। लेकिन जोड़ने वाले बहुत कम मिलते है। हमेशा जो भी निर्णय लें वो सोच समझ कर लें, कोई भी कार्य बिना सोचे समझे नहीं करें और ना ही जल्दबाजी में कोई निर्णय ले। इस मौके पर संजय कुमार लखेरा, नीलम देवी, विजय कुमार लखेरा, मनोज देवी, राजेंद्र, लक्ष्मी देवी, हेमंत कुमार, पूजा देवी, कमला, विमला, सरोज, सोनू, तारा देवी सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें