फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में पार्किंग नहीं, सड़क पर खड़े होते हैं वाहन

Mon, 15 Jan 2024 12:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
संंवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नगरपालिका का गठन हुए 29 बीत गए हैं लेकिन शहर में एक भी पार्किंग का निर्माण नहीं हो सका। पार्किंग न होने से वाहनों के खड़ा रहने से सड़क सिकुड़ गई है जिससे जाम लगता है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
मुख्य बाजार में सुबह और शाम के समय जाम की स्थिति बनी रहती है। शहर में पार्किंग के अभाव में लोग भी मनमाने स्थानों पर वाहन पार्किंग करने को मजबूर हैं। शहर में आबादी के साथ वाहनों की संख्या दो गुनी बढ़ गई है। ऐसे में पार्किंग होना जरूरी है। लोग सड़क के किनारे बेतरतीब वाहनों को खड़ा कर देते हैं जिससे जाम की स्थित पैदा हो जाती है। पार्किंग के अभाव में अनेक बाइके चोरी होने का खतरा रहता है। नपा के गठन के बाद अभी तक के कार्यालय में अनेक बार पार्किंग की योजनाएं बनी लेकिन एक बार भी धरातल नहीं उतरी। नपा की पहली बैठक में पार्किंग के प्रस्ताव पर डीएमसी को भेजी थी लेकिन अभी तक धरातल पर नहीं उतर पाई है। पुलिस भी आए दिन वाहनों को गलत पार्किंग होने के कारण चालान कर रही है। लेकिन शहर में नपा द्वारा कहीं भी पार्किंग नहीं बनाई गई है जिसके चलते लोग मजबूरी में वाहन खड़े कर रहे है। सिनेमा रोड, सब्जी मंडी रोड, रेलवे रोड, विश्व कर्मा चौक, शॉपिंग कांप्लेक्स, गांधी मार्केट, आईटी आई रोड पर अधिक जाम लगा रहता है।
विज्ञापन

नगर पालिका पार्किंग स्थल बनाकर अपना आय का साधन बढ़ा सकती है। नगर में प्रतिदिन दो हजार दुपहिया वाहन और तीन हजार के करीब चौपहिया वाहन पार्किंग के अभाव में इधर-उधर खड़े करते हैं। नपा दो या तीन पार्किंग स्थल बनाकर लाखों रुपये के टेंडर कर अपनी आय भी बढ़ा सकती है। इससे पालिका की न केवल आय बढ़ेगी बल्कि शहर में जाम और अतिक्रमण जैसी समस्याओं से मुक्ति मिलेगी।


शहर में पार्किंग का अभाव है। उपभोक्ता वाहनों का दुकानों के सामने खड़ा कर चले जाते हैं और उसके बाद एक-दो घंटे बाद आते हैं। इससे दुकानदारी भी प्रभावित होती है और जाम भी लग जाता है।- विक्रम शर्मा, दुकानदार

शहर पार्किंग नहीं होने के कारण सब्जी मंडी रोड पर दुकानदार आपसी होड़ में दुकानों का सामने सामान लगा लेते हैं। वहां वाहन भी खड़े होते हैं जिसके कारण वहां पर जाम लग जाता है। इससे लोगो को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।-लक्ष्मीकांत, दुकानदार।
-
शहर में पार्किंग का होना बहुत जरूरी है। पार्किंग होगी तो लोग पार्किंग में ही अपने वाहन खड़े करेंगे। इससे दुकानदारों को भी परेशानी नहीं होगी और वाहन चालकों को भी। इसके साथ-साथ जाम की स्थिति भी नहीं बनेगी।-तेजपाल प्रजापत, दुकानदार।

शहर में साधनों की पार्किंग नहीं होने के कारण दुकानदार व उपभोक्ता परेशान है। अगर पार्किंग की व्यवस्था हो जाए तो बड़े वाहन पार्किंग में खड़ा कर दिया जाएगा और जाम की स्थित नहीं बनेगी। उन्होंने नपा प्रशासन से मांग की है कि पार्किंग की व्यवस्था की जाए।-सुभाष, दुकानदार
विज्ञापन


वर्जनः
डीएमसी की मंजूरी मिलते ही पार्किंग का निर्माण करवाया जाएगा। पुराने किले के पास पार्किंग बनाने की योजना है मंजूरी मिलते ही काम शुरू हो जाएगा। किसी को पार्किंग के अभाव में परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।- रमेश सैनी, चेयरमैन, नगर पालिका महेंद्रगढ़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें