फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सतनाली से दिल्ली के लिए नहीं सीधी बस सेवा, यात्री परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
सतनाली। सतनाली से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा नहीं होने के कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है। यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए निजी वाहनों को सहारा लेना पड़ रहा है। सतनाली से प्रतिदिन 500 से अधिक यात्री दिल्ली अपने कार्य के लिए जाते है।
विज्ञापन

यात्रियों ने बताया कि सतनाली से दिल्ली के लिए सीधी बस सेवा नहीं है। यात्रियों ने दिल्ली के सीधी बस सेवा शुरू करवाने के लिए कई बार मांग की जा चुकी है। एक वर्ष पहले दिल्ली के लिए चलती थी। उसे किसी कारणवंश बंद कर दिया गया।
यात्रियों को दिल्ली जाने के लिए गुरुग्राम तक जाना पड़ता है या निजी वाहनाें का सहारा लेकर दिल्ली जाना पड़ता है। सतनाली से निजी कंपनियों में जाने वाले युवाओं व अपने कार्य के लिए प्रतिदिन कार्य के लिए दिल्ली जाते है। उन्हें परेशानी उठानी पड़ रही हैं।
विज्ञापन


बॉक्स
सतनाली से दिल्ली के लिए बस सेवा नहीं होने के कारण सतनाली क्षेत्र के लोगों को निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है। रोडवेज विभाग की ओर से दिल्ली के लिए बस शुरू की जानी चाहिए।-जगदीश प्रसाद, नावां गांव
बॉक्स
दिल्ली के लिए बस सेवा शुरू करवाने के लिए विभाग को कई बार मांग पत्र सौंपा जा चुका है लेकिन विभाग की ओर से कोई बस सेवा शुरू नहीं की गई। अगर बस सेवा शुरू हो जाती है। सतनाली क्षेत्र के लोगों को फायदा होगा।-सवाई सिंह राठोड़, सतनाली
-
वर्जन:
सतनाली से दिल्ली के लिए बस शुरू कराने के लिए क्षेत्र के लोगाें की ओर से कोई मांग पत्र नहीं मिला है। अगर मांग पत्र मिलता है तो रोडवेज महाप्रबंधक के आदेशानुसार बस सेवा शुरू की जाएगी। यात्रियों को कोई परेशानी का सामना नहीं होने दिया जाएगा।-अनुप कुमार, इंचार्ज, बस स्टैंड, सतनाली
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें