फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: सरल केंद्र पर 10 महीने से कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं

Thu, 10 Apr 2025 01:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी अटेली। स्थानीय तहसील परिसर में बने सरल केंद्र पर 10 महीने से कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति नहीं की गई है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि सरकार द्वारा आम व्यक्ति को लाभकारी व अन्य सेवा से संबंधित कार्य करवाने के लिए सरल केंद्र खोला गया था, लेकिन कंप्यूटर ऑपरेटर नहीं होने के कारण लोगों को मजबूरन निजी सरल केंद्रों से कार्य करवाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि निजी सरल केंद्रों पर साधारण से कार्य के भी अधिक रुपये लिए जाते हैं, जिस कारण आमजन विशेष तौर पर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से सरल केंद्र पर जल्द से जल्द कंप्यूटर ऑपरेटर नियुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

-
वर्जन :
सरल केंद्र पर कंप्यूटर ऑपरेटर की नियुक्ति के लिए उपायुक्त कार्यालय को पत्र भेजा गया है। -संजीव कुमार नागर, तहसीलदार, मंडी अटेली।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें