फोटो नंबर- 01नांगल चौधरी अनाज मंडी में उगी घास व झााड़ियां। संवाद
नांगल चौधरी। क्षेत्र में बाजरे की सरकारी खरीद 1 अक्तूबर से शुरू की जाएगी, लेकिन नांगल चौधरी अनाज मंडी में अभी तक साफ-सफाई नहीं की गई। इसो किसानों को परेशानी हो सकती है।
बारिश के कारण मंडी में खाली जगह पर घास उगी है। वहीं मंडी में सड़कों का निर्माण करवाया जा रहा है। इससे मलबा इधर-उधर फैला हुआ है। ऐसे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों और अन्य वाहनों को मंडी में प्रवेश करने और अनाज उतारने में दिक्कत आ सकती है। किसानों का कहना है कि यदि समय रहते सफाई और निर्माण कार्य पूरा नहीं हुआ तो बाजरे की आवक पर असर पड़ेगा और खरीदी-बिक्री में अव्यवस्था देखने को मिलेगी।
किसानों का कहना है कि हर साल मंडी में फसल की आवक से पहले सफाई व्यवस्था की जाती है लेकिन इस बार सफाई व सड़क निर्माण अभी तक पूरा नहीं हुआ हैं। व्यापारियों ने बताया कि यदि यही हालात रहे तो बाजरे की तुलाई और उठान सहित खरीद प्रक्रिया के दौरान परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
किसानों व व्यापारियों ने खरीद शुरू होने से पहले मंडी की साफ-सफाई और पेयजल व शौचालय व्यवस्था को दुरुस्त करने की मांग की है।
वर्जन :
सड़क निर्माण मंडी शुरू होने से पहले ही पूरा कर लिया जाएगा। वहीं खरीद शुरू होने से पहले मंडी की साफ-सफाई और घास की कटाई हो जाएगी। पेयजल व शौचालय व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जाएगा ताकि किसानों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
आदित्य यादव,सचिव,मार्केट कमेटी, नांगल चौधरी।