फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: विकास कार्य शुरू होने की जगी उम्मीद, सप्ताह में दो दिन महेंद्रगढ़ नपा में बैठेंगे डीएमसी

Fri, 23 Feb 2024 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। अब नगरपालिका में लंबे समय से अटके विकास कार्याें के शुरू होने की उम्मीद जगी है। वीरवार को उप नगर आयुक्त (डीएमसी) ने महेंद्रगढ़ जिले का कार्यभार संभालने के बाद पहली बार महेंद्रगढ़ नगरपालिका का दौरा कर अधिकारियों व पार्षदों संग बैठक की। इस दौरान डीएमसी महावीर प्रसाद ने नगर पालिका अधिकारियों व कर्मचारियों की बैठक लेकर आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों व कर्मचारियों को एक सप्ताह के दौरान लंबित एनडीसी की फाइलों का निपटान करने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने नगर पालिका में समस्या लेकर आए लोगों की समस्याएं सुनी तथा संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान के निर्देश दिए।
इस दौरान नगर पालिका प्रधान रमेश सैनी ने डीएमसी के समक्ष डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, शहर की प्रमुख सड़कों की दशा सुधार, स्ट्रीट लाइटें लगवाने, नगर पालिका के लंबित बिल पास करने व कुछ माह पूर्व हुए भ्रष्टाचार की जांच की मांग उठाई। डीएमसी महावीर प्रसाद ने शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर 10 हाथ रेहड़ी मंगवाने को लेकर सचिव प्रशांत को आदेश दिए। उन्होंने कहा कि इसके माध्यम से शहर में तंग गलियों में फैली गंदगी की सफाई की जा सकेगी। बाकी जो नपा हाउस ने बैठक के दौरान जो प्रस्ताव तैयार किए गए हैं उसको भी सभी अधिकारियों की नियुक्ति के उपरांत सिरे चढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन


एमई, जेई और लेखाकार के पद पर होगी तैनाती
डीएमसी महावीर प्रसाद ने कहा कि वह सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार को नगर पालिका में बैठेगें। इसके अलावा सप्ताह में वीरवार या शुक्रवार को भी आएंगे। नपा के रिक्त पदों को लेकर उन्होंने कहा कि आगामी एक सप्ताह के दौरान एमई, जेई व लेखाकार के पदों पर तैनाती कर दी जाएगी।
चार बार हो चुकी नगर पालिका सदन की बैठक
बता दें कि नगर पालिका सरकार बनी 18 माह से अधिक समय बीत चुका है लेकिन शहर में विकास के नाम पर ईंट तक नहीं लगाई गई है। नगर पालिका सदन की चार बार बैठक हो चुकी है। बैठक में शहर के विभिन्न विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव किए जाते हैं लेकिन अभी तक एक भी प्रस्ताव धरातल पर नहीं उतर पाया है। गत 18 माह के कार्यकाल में नपा की ओर से बदहाल सड़कों की दशा सुधार, डोर-टू-डोर कचरा कलेक्शन, सामुदायिक भवन, नगर पालिका का नया भवन सहित अन्य कार्याें के प्रस्ताव किए हैं। नगर पालिका में पिछले छह माह से अधिकारियों की कमी के चलते विकास कार्य अटके हुए हैं। वीरवार को डीएमसी महावीर प्रसाद ने नगर पालिका का दौरा किया।
इस मौके पर नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी, सचिव प्रंशात, जेई मनोज कुमार, पार्षद राजेश कुमार, अशोक सैनी, सुखबीर सिंह, सुनील तायल, फौजी सुरेंद्र, पार्षद प्रतिनिधि अश्वनी, संजय राठी, यशपाल, हरिराम खन्ना सहित अन्य नगर पालिका के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें