नांगल चौधरी।
वीरवार को राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नायन में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। जिला समन्वयक अधिकारी देशराज शर्मा ने जैव विविधता एवं पर्यावरण संरक्षण पर विद्यार्थियों को प्रेरित किया। उन्होंने ने प्रकृति में संतुलन बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि प्रकृति में बदलाव का प्रभाव मानव जीवन पर पड़ता है। उन्होंने कहा कि प्रकृति में मौजूद हर जीव जंतु, पौधों का अपना अहम योगदान है। यह सभी कड़ी के रूप में एक-दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं इसलिए हमें बड़ी संजीदगी से इन सभी को बचाकर रखना है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण को भी बचाना है तथा अपने आस-पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना है। उन्होंने बताया कि हरियाणा सरकार ने पेड़ों को बचाने के लिए बड़ा साहसिक फैसला लिया है अगर किसी पेड़ की आयु 75 वर्ष है तो उसके मालिक को सालाना पेंशन मिलेगी। इस दौरान विद्यालय की कार्यवाहक इंचार्ज रितु यादव ने धन्यवाद किया। इस अवसर पर रीना यादव, आरती प्रवक्ता, रामोतार प्रवक्ता, ईश्वर सिंह, जगदीश, जसवंत, जगमाल, सत्यनारायण रावत, जयप्रकाश, वीरेंद्र सिंह मोहनपुर, हरिकिशन प्रवक्ता, अंकित डीपीई, सुभाष शर्मा, पवन अध्यापक, रमेश, रामानिवास, सोमदत्त बाबू, सुंदर, सुरेंद्र एबीआरसी भी मौजूद रहे।