फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: हट्टा बाजार में पार्किंग नहीं होने से लग रहा जाम

Fri, 27 Mar 2026 11:40 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:57 शहर के 11 हट्टा बाजार में सड़क किनारे खड़े वाहन। संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर के 11 हट्टा बाजार में पार्किंग नहीं होने से दिनभर जाम की स्थिति बनी रहती है। सड़क पर अक्सर 500 से अधिक वाहन बेतरतीब ढंग से खड़े रहते हैं लोगों को आने-जाने में दिक्कत होती है। खरीदारी करने आने वाले लोग दुकानों व शोरूमों के सामने वाहनों को खड़ा कर देते हैं जिससे सडक संकरी हो जाती है।
विज्ञापन

अशोक कुमार, प्रदीप, चंद्रशेखर, घनश्याम सैनी ने बताया कि 11 हट्टा बाजार में दुकानों के सामने जाम की स्थिति बनी रहती है। दुकान के सामने लोग बाइक खड़ी कर देते हैं जिससे लोगों को आने जाने में परेशानी होती है। नगरपालिका को 11 हट्टा बाजार में पार्किंग की व्यवस्था करनी चाहिए।
स्थानीय लोगों ने कहा कि शहर में कम से कम तीन पार्किंग होनी चाहिए। पार्किंग बनने से लोगों परेशानी नहीं होगी। इसके साथ-साथ जाम से भी राहत मिल सके। वर्षों बाद 11 हट्टा बाजार सड़क का निर्माण हुआ है और अब पार्किंग के अभाव में जाम से हालात बने रहते हैं।
विज्ञापन

वर्जनः
शीघ्र ही टेंडर लगाकर पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। पार्किंग के अभाव में किसी को भी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा।- रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें