फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली उपमंडल नहीं बनने से हो रही परेशानी

Mon, 19 May 2025 12:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो नंबर-04अटेली में न्याय यात्रा का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत-प्रवक्ता
विज्ञापन
नारनौल। विकास योजनाओं को पूरा करने की मांग को लेकर बसपा नेता अतरलाल एडवोकेट द्वारा निकाली जा रही अटेली न्याय यात्रा का बास, बिहाली, सैदपुर, नीरपुर, नांगल, पृथीपुरा, तोबड़ा व फतेहपुर में पहुंचने पर ग्रामीणों ने स्वागत किया।
विज्ञापन

अतरलाल ने कहा कि राज्य सरकार ने दस वर्ष पहले अटेली को उपमंडल और दौंगड़ा अहीर को उपतहसील बनाने का वायदा किया था, लेकिन अभी तक वादा अधूरा है। अटेली उपमंडल न बनने के कारण लोगों को रोजमर्रा के कार्यों के लिए 40 किलोमीटर दूर नारनौल जाना पड़ता है। इससे लोगों का धन व समय बर्बाद होता है। परेशानी अलग से उठानी पड़ती है।
अटेली और कनीना के सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों, दवाइयों, लैब व जांच संसाधनों के अभाव के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने राज्य सरकार से अटेली और कनीना के सरकारी अस्पतालों को फर्स्ट रेफरल यूनिट का दर्जा देने, क्षेत्र में आईएमटी स्थापित करने, खेल विश्वविद्यालय, अंतरराष्ट्रीय स्तर का बहुउद्देशीय खेल स्टेडियम बनाने और लेबर ऑफिस खोलने की मांग की।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित जनसभाओं को शेर सिंह यादव, भाग सिंह चेयरमैन, राकेश यादव, कैलाश सेठ, दानसिंह प्रजापत ने भी संबोधित किया। न्याय यात्रा में अजीत, सुमेर सिंह, शेर सिंह, कृष्ण सिंह, किशनलाल, रोहताश पूर्व सरपंच, मोहनपाल, धर्मबीर यादव, गोविंद प्रसाद, बाबूलाल, रामकिशन यादव सहित अन्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें