फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: गोशाला रोड पर स्ट्रीट लाइन नहीं होने हो रही परेशानी

Mon, 03 Nov 2025 11:17 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
विज्ञापन
फोटो संख्या:65- गोशाला रोड पर पोल पर नहीं स्ट्रीट लाइटें--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। गोशाला रोड पर स्ट्रीट लाइट नहीं होने से शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। साथ ही आपराधिक घटनाएं होने का डर बना रहता है।
विज्ञापन

लोगों की मांग के बाद भी नगरपालिका गोशाला रोड में स्ट्रीट लाइटें नहीं लगवा पाई है। गोशाला मार्ग पर 200 दुकानें हैं। स्ट्रीट लाइट नहीं होने से दुकानदारों का चोरी होने का भय रहता है। लोग सुबह दिल्ली व रेवाड़ी जाने के लिए इस मार्ग से जाते है। इस मार्ग पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए है। शाम के अंधेरे में गड्ढे भी दिखाई नहीं देते है।
यह शहर का सबसे व्यस्त मार्ग है। यह मार्ग 40 से अधिक गांवों को जोड़ता है। लोगों व दुकानदारों की सुविधाओं की ओर नपा द्वारा कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। लोगो को मजबूरीवश अंधेरे में ही दुकान बढ़ानी पड़ रही है। लोगो ने नगरपालिका मांग की है कि शीघ्र इस मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें लगवाई जाए ताकि लोगों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
विज्ञापन


सुबह-शाम सैर के लिए जाते है। अंधेरा होने के कारण समस्या हो रही है। नगरपालिका का स्ट्रीट लाइट शीघ्र अति शीघ्र लगवानी चाहिए। इस बारे में नपा को अनेक बार अवगत करवाया जा चुका है। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो रहा है।सांवत सैनी

गोशाला रोड से रेलवे फाटक तक स्ट्रीट लाइट नहीं होने के कारण दुकानदार व राहगीर परेशान हैं। सुबह 3 बजे लोग ट्रेन पकड़ने के लिए इसी मार्ग से अंधेरे से गुजरते है। शाम को जब घर जाते है तो इस मार्ग पर अंधेरा छाया रहता है।-होशियार सिंह सैनी
-
वर्जन:
नगरपालिका की आरे से शहर में स्ट्रीट लाइटें लगाई जा चुकी है। नपा हाउस की ओर से दो हजार स्ट्रीट लाइटों को मंगवाने को लेकर सभी प्रक्रिया पुरी कर ली गई है। जैसे ही स्ट्रीट लाइट आते ही गोशाला से रेलवे फाटक तक शीघ्र लगवाई जाएगी।-रमेश सैनी, नगरपालिका प्रधान, महेंद्रगढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें