फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: शहर में लगे गंदगी के ढेर, लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। नगर पालिका सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर वीरवार से दो दिवसीय टूल डाउन-पैन डाउन, हड़ताल और प्रदर्शन पर चले गए। शहर में पहले ही दिन सफाई व्यवस्था चरमरा गई। कर्मचारियों ने पालिका कार्यालय में सफाई कर्मचारी अपनी लंबित मांगों को लेकर नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले धरने पर बैठे रहे। सफाई कर्मचारी प्रधान पूर्ण ने बताया कि सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर वीरवार व शुक्रवार को टूल डाउन-पैन डाउन पर रहेंगे। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ 29 अक्तूबर 2022 व 5 अप्रैल 2023 को अनेक मांगों पर समझौता हुआ था, लेकिन अभी तक इन्हें लागू नहीं किया गया है।
विज्ञापन


इन जगहों पर अब निकलना मुश्किल
शहर से प्रतिदिन प्रतिदिन करीब 80 टन कचरा निकलता है। ऐसे में दो दिन कर्मचारियों के हड़ताल पर रहने के कारण जगह-जगह गंदगी के ढेर लगे रहे। शहर के चिंकारा कैंटीन, संतोषी माता मंदिर, मोहल्ला खटीकान, सिनेमा रोड, रेलवे रोड, बुचौली रोड, मोहल्ला जवाहर नगर, मोहल्ला महायचान, मोहल्ला सैनीपुरा,आईटीआई रोड सहित मोहल्लों व कॉलोनियों में गंदगी के ढेर लग गए है। सफाई कर्मचारी धीरज, सन्नी, राहुल, आशु, पंकज, विजय, घनश्याम, सुमन, आरती, निर्मला, आशा, रज्जो, कमलेश, कविता, चंदा, फायर कर्मचारी विकास, रामसिंह, सतीश सहित अन्य सफाई कर्मचारी व दमकल कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें