फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahendragarh-Narnaul News: संभलकर चलिए...हाईवे पर संकेतक और आई कैट नहीं हैं

विज्ञापन
फोटो संख्या:51- महेंद्रगढ़- रेवाड़ी  रोड पर गायब सफेद पट्टी--संवाद
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। सर्दियों का मौसम शुरू होने के बावजूद शहर के स्टेट हाईवे 148बी पर सड़क सुरक्षा के इंतजाम अधूरे हैं। कई स्थानों पर दिशा संकेतक और आई कैट (रिफ्लेक्टर) गायब हैं। सफेद पट्टियां रेत के ढेर तले दबी हैं और रेवाड़ी रूट की ओर फ्लाईओवर पर पर्याप्त रोशनी नहीं है। कोहरे और धुंध में रात के समय दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। विभाग के अधिकारी गोलमोल जवाब देकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

स्टेट हाईवे 148बी पर कई स्थानों पर दिशा बताने वाले संकेतक गायब हैं। सर्दियों में धुंध बढ़ने पर चालकों के लिए स्थिति गंभीर हो सकती है। फ्लाईओवर पर लाइटें लगाई गई हैं लेकिन रेवाड़ी रूट पर पर्याप्त रोशनी नहीं है। महेंद्रगढ़-रेवाड़ी मार्ग पर रात के समय अंधेरा छाया रहता है।







विभाग जल्द ले संज्ञान
शहर के 148बी पर आई कैट नहीं हैं और रात के समय सफेद पट्टी न होने से सड़क भी दिखाई नहीं देती। विभाग को इसके लिए उचित कदम उठाने चाहिए ताकि सर्दी में चालकों को परेशानी न उठानी पड़े।
विज्ञापन

- कैलाश पाली, शास्त्री कॉलोनी

-
रेवाड़ी रोड पर कुछ स्थानों पर तारकोल उखड़ा हुआ है, जो विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बना हुआ है। साथ ही सफेद पट्टी, संकेतक आदि भी गायब हैं। विभाग को इस पर समय रहते काम करना चाहिए।

- अमित यादव, आनावास

वर्जन
इसके लिए काम शुरू हो गया है और हमारी टीम कम लंबाई वाली सड़कों पर सफेद पट्टी और संकेतक लगा रही है। जो अन्य सड़कें शेष हैं उनके लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर काम करवाया जाएगा। जरूरत के अनुसार संकेतक लगे हुए हैं और जहां टूट गए हैं। वहां नए लगवा दिए जाएंगे।
- अश्वनी कुमार, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी, महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:51- महेंद्रगढ़- रेवाड़ी  रोड पर गायब सफेद पट्टी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें